दोस्तों, भारत में इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर सेगमेंट में एक और नई कंपनी धूम मचाने आ गई है, इस कंपनी का नाम है DAO EV Tech.
New Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर की दौड़ में शामिल होते हुए चीनी ब्रांड DAO EV Tech ने भारत में लो स्पीड स्कूटर की रेंज Vidyut 106, Vidyut 108 और ZOR 405 को लॉन्च कर दिया है। बता दें, इससे पहले भारतीय बाजार में चीनी कम्पनी ने हाल ही में DAO 703 लॉन्च किया था।
जानकारी के लिए बता दें, कि DAO EV Tech भारत में चाइनीज स्टार्टअप है, ये कंपनी चाइनीज बाज़ार में 20 सालों से इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर सेल कर रही है। DAO EV Tech एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप है, जो भारत के तेलंगाना स्टेट में मेक इन इंडिया इनिशिएटिव के तहत मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Sony ने पेश किया कपड़ों में पहनने वाला AC
यहां ध्यान देने वाली बात यह है, कि कम गति वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के चलते इनकी लागत बेहद ही कम होती है और राइडर्स को भारतीय सड़कों पर इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाईसेंस की आवश्यकता नहीं होती है। DAO EV Tech द्वारा लॉन्च किए गए तीन कम गति वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर लगभग समान हैं, लेकिन Vidyut 106 और Vidyut 108 वेरियंट्स को व्यक्तिगत परिवहन उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है। वहीं ZOR 405 कॉमर्ससियल फ्रैंडली स्कूटर है।
इन तीनों स्कूटर में 250Kwh BLDC Hub Electric motor का उपयोग किया गया है, और इस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देने के लिए 1.38Kwh की बैटरी मिलती है, जिसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।
बात करें ZOR 405 की, इस स्कूटर की टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है।
इन इलेक्ट्रिक स्कूटर के माइलेज की बात की जाए तो ऐसा कंपनी का दावा है, कि Vidyut 106 और Vidyut 108 सिंगल चार्ज में लगभग 80Km तक चलने में सक्षम है और ZOR 405 सिंगल चार्ज में लगभग 70Km तक चलने में सक्षम है।
यह लो स्पीड स्कूटर कम गति से चलते हैं, जिसके चलते इन्हे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी।
डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसमें एलईडी हैडलाइट्स का उपयोग किया है। रिवर्स फंक्शन के लिए क्रूज़ कंट्रोल, कीलेस इग्निशन आदि का उपयोग किया है। फिलहाल कंपनी ने इन स्कूटर की कीमत को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।
0 टिप्पणियाँ