Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Circuit Breaker और Isolator में अंतर, हिंदी में जानें

दोस्तों, आज हम जानेंगे कि Isolator और Circuit Breaker क्या है और इन दोनों में क्या अंतर होता है। इसके साथ अगर अपने कभी (ON-LOAD Device) ऑन-लोड डिवाइस और (OFF-LOAD Device) ऑफ-लोड डिवाइस का नाम सुना है, तो इससे जुडी जानकारी आज आपको मिल जाएगी।

Circuit Breaker और Isolator क्या है ? 

Circuit Breaker और Isolator यह दोनों ही एलेक्ट्रिकल उपकरण को स्विच ऑन करने के लिए काम में आते हैं।  मतलब, इन दोनों की मदद से हम इलेक्ट्रिकल के सर्किट को (Open) ओपन और (Close) क्लोज कर सकते हैं। 

आपको बता दें, कि Isolator (OFF-LOAD Device) ऑफ-लोड डिवाइस कहलाता है और Circuit Breaker (ON-LOAD Device) ऑन-लोड डिवाइस कहलाता है।

ON-LOAD Circuit: जब किसी सर्किट से करंट फ्लो हो रहा होता है, तो उसे ऑन लोड सर्किट बोलते हैं।

OFF-LOAD Circuit: जब किसी सर्किट से करंट फ्लो नहीं हो रहा होता है, तो उसे ऑफ लोड सर्किट बोलते हैं।

Isolator: Isolator को OFF-LOAD Device इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल हम सिर्फ बंद सर्किट में ही कर सकते हैं। मतलब- Isolator की मदद से हम कभी भी कसी भी उपकरण को चालु कंडीशन में बंद नहीं कर सकते हैं। अगर आप कभी Isolator की सेफ्टी को पड़ते हैं तो उसमे यह भी लिखा होता है कि चालु लोड में Isolator का उपयोग नहीं करना चाहिए। 

Circuit Breaker: जबकि Circuit Breaker में ऐसा कुछ नहीं होता है। हमारे घर में लगी MCB एक सर्किट ब्रेकर ही होती है। Circuit Breaker को हम लोड चलने की कंडीशन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Isolator


इसी वजह से ही Circuit Breaker को ON-LOAD Device कहा जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल हम चालु लोड में कर सकते हैं। जबकि Isolator एक OFF-LOAD Device है। इसे हम तभी उपयोग कर सकते हैं, जब हम हमारे उपकरण ऑफ हो।


Difference between Circuit Breaker and Isolator  
(Circuit Breaker और Isolator में अंतर)

  • Isolator एक ऑफ-लोड डिवाइस है, जबकि Circuit Breaker ऑन-लोड डिवाइस होता है।
  • Isolator एक स्विचिंग डिवाइस होता है, मतलब अगर हम Isolator से सप्लाई बंद चालु करना चाहते हैं, तो हमें उसके पास जाना होता है। जबकि Circuit Breaker आटोमेटिक और मैन्युअल दोनों से उपयोग में लिया जा सकता है।
  • Circuit Breaker के उदाहरण MCB, MCCB, RCCB, ACB आदि है, जबकि Isolator के अंदर हमारे सबस्टेशन में लगे G.O. आते हैं। MCB Over-Load Protection और Short Circuit Protection प्रोवाइड करता है।
  • Isolator का मुख्य काम हमारे उपकरण और इलेक्ट्रिकल सप्लाई को आपस में Isolate मतलब दूर-दूर करना होता है। जबकि Circuit Breaker  का मुख्य काम हमारे उपकरण को किसी भी इलेक्ट्रिकल फाल्ट से सुरक्षा देना होता है।
  • इलेक्ट्रिकल में कभी कोई फाल्ट होने पर Isolator कभी अपने आप ओपन नहीं होता। जबकि Circuit Breaker इस समय आटोमेटिक ट्रिप होकर हमारे उपकरण को सुरक्षा देता है।
  • Isolator एक मैकेनिकल स्विच है, यह इलेक्ट्रिकल उपकरण को किसी तरह की सुरक्षा नहीं देता है। जबकि Circuit Breaker इलेक्ट्रिकल स्विच है और यह उपकरण को फाल्ट के समय सुरक्षा देता है।
  • Circuit Breaker की कीमत Isolator के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। 

दोस्तों, आप ये कैसे पता लगाएंगे की Isolator कोनसा है और Circuit Breaker कोनसा है। हम निचे दिए गए डायग्राम के माध्यम से जानेंगे कि Isolator और Circuit Breaker की पहचान क्या होती है -








उम्मीद करता हूं दोस्तों, इस पोस्ट से आपको काफी कुछ जानकारी मिली होगी। अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा तो comments करके जरूर बताएं और अपने दोस्तों को शेयर करें।

इलेक्ट्रिकल से रिलेटेड जानकारी पाने के लिए Electrical Gyan EEE से जुड़े रहें।
धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ