पावर फैक्टर कितना है, कैसे पता करें ?
दोस्तों, आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे की किसी भी Device या किसी भी Equipment का पावर फैक्टर कैसे निकालें।
दोस्तों, इस पोस्ट में आपको बताऊंगा की अगर लोड आपका 1-phase और 3-phase है, दोनो का पावर फैक्टर कैसे निकलेंगे।
(1) उदाहरण- 1-phase लोड के लिए पावर फैक्टर
मेरे पास 1 HP की motor है। पावर फैक्टर बताने के लिए सिर्फ यही जानकारी काफी नहीं है, मुझे क्या-क्या चीज़ पता होना चाहिए। दोस्तों, मुझे पता होना चाहिए- Kilowatt (KW), Watts (W), Voltage (V), Current (I).
1-phase के लिए Voltage 220V लेते हैं और हम मान लेते हैं की 1 HP की मोटर 5 Amp current ले रही है।
अब मेरे पास values क्या-क्या है -
HP = 1 HP , Voltage = 220 V , Current (I) = 5 Amp
जैसा की हम जानते हैं की 1 HP का मान 746 watts होता है।
∵ 1 HP = 746 watts
Power factor = Watts (W)
Voltage (V) X Current (I)
= 746
220 X 5
= 746
1100
= 0.68
तो यहाँ पर 1-phase के लिए पावर फैक्टर 0.68 निकाल लिया है।
(2) उदाहरण- 3-phase लोड के लिए पावर फैक्टर
मेरे पास 3 HP ki motor है। पावर फैक्टर बताने के लिए मुझे पता होना चाहिए- Kilowatt (KW), Watts (W), Voltage (V), Current (I).
3-phase के लिए Voltage 415V लेते हैं और हम मान लेते हैं की 5 HP की मोटर 10 Amp current ले रही है।
अब मेरे पास values क्या क्या है-
HP = 5 HP , Voltage = 415 V , Current (I) = 10 Amp
∵ 1 HP = 746 watts
∴ 5 HP = 746 X 5 = 3730 watts
Power factor = Watts (W)
√3 X Voltage (V) X Current (I)
= 3730
1.73 x 415 x 10
= 3730
7179.50
= 0.52
तो यहाँ पर 3-phase के लिए पावर फैक्टर 0.52 निकाल लिया है।
Formula to find Power Factor :
1-phase : Power factor = Watts (W)
Voltage (V) X Current (I)
3-phase : Power factor = Watts (W)
√3 X Voltage (V) X Current (I)
Points to be remember :-
1. √3 = 1.732
2. HP से KW में बदलने के लिए Formula :-
HP = ____ KW
1.341
उदाहरण - अगर 7 HP की Motor है, तो KW में बदलने के लिए 7 को 1.341 से Divide करेंगे -
7 = 5.22 KW
1.341
3. KW से Watts में बदलने के लिए Formula :-
जैसा की हम जानते हैं की 1 KW = 1000 watts होता है।
1 KW = 1000 watts
3 KW = 3000 watts
5 KW = 5000 watts
7 KW = 7000 watts
10 KW = 10000 watts
तो दोस्तों उम्मीद करते हैं की, इस पोस्ट से आपको काफी कुछ जानकारी मिली होगी की पावर फैक्टर कैसे निकलते हैं। अगर आपको यह पोस्ट अछि लगी है, तो आप comments करके बतायें और अपने दोस्तों के साथ share करें।
Electrical से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए Electrical Gyan EEE जुड़े रहें।
धन्यवाद।
0 टिप्पणियाँ