Q1. MEGGER क्या है ? MEGGER का उपयोग क्यों किया जाता है ?
Ans. MEGGER एक ऐसा उपकरण है जो insulation का resistance मापने के लिए उपयोग किया जाता है।
MEGGER का उपयोग कहाँ किया जाता है ?
- Cable का insulation resistance measure करने के लिए।
- Motor को चेक करने के लिए।
Q2. Star Delta Starter क्यों उपयोग करते हैं ?
Ans. Star Delta Starter का उपयोग मोटर के Starting Current को कम करने के लिए करते हैं।
Star Delta Starter से जुड़ीं मुख्य बातें-
दोस्तों, जैसे की आपको मालूम है की जो हमारा induction motor होता है इसका जो स्टार्टिंग करंट होता है वो बहुत ज्यादा होता है, हम वहां पर स्टार डेल्टा स्टार्टर लगा देते है, इसकी वजह से स्टार्टिंग करंट कम हो जाता है।
यहाँ पर एक क्वेश्चन और बन सकता है कि स्टार डेल्टा स्टार्टिंग करंट को किस प्रकार से कम कर देता है ?
जो स्टार डेल्टा स्टार्टर होता है उसमें जब मोटर को चालू करते हैं, तो जो मोटर का वाइंडिंग होती है उसको पहले स्टार में कनेक्ट करते हैं। मोटर के वाइंडिंग को स्टार में कनेक्ट करने से मोटर के वाइंडिंग को कम वोल्टेज मिलता है, जिसके कारण से हमारा जो मोटर का स्टार्टिंग करंट है वह कम हो जाता है।
आपको यह मालूम होना चाहिए, कि जो हमारे स्टार डेल्टा स्टार्टर होते हैं इसमें तीन कॉन्टैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। मैन कॉन्टैक्टर, डेल्टा कॉन्टैक्टर और स्टार कॉन्टैक्टर।
स्टार डेल्टा स्टार्टर में कोनसा कॉन्टैक्टर सबसे पहले ऑन होता है ?
यहाँ पर आपको बता दें कि, जो हमारा स्टार डेल्टा स्टार्टर होता है इसमें तीनों कॉन्टैक्टर में से स्टार कॉन्टैक्टर सबसे पहले ऑन होता है। जब हम मोटर को स्टार्ट करते हैं तो सबसे पहले स्टार कॉन्टैक्टर ऑन होता है।
Q3. RCCB क्या होता है ? कितने mili Amp का RCCB इस्तेमाल करना चाहिए ?
Ans. यह एक Current Sensing उपकरण है, जो Connected Circuit में Earth Fault होने पर Circuit को Disconnect कर देता है।
कितने mili Amp का RCCB इस्तेमाल करना चाहिए ?
30 mA का RCCB हमारे घर में इस्तेमाल करना चाहिए और industries में 100mA, 300mA का RCCB इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 30mA का RCCB बहुत जल्दी trip हो जाता है।
Q4. क्यों Series Motor को no-load पर चालू नहीं किया जाता है ?
Ans. Series Motor का Starting Torque बहुत ज्यादा होता है इसलिए Series Motor को हमेशा Load से कनेक्ट करके चालू किया जाता है।
Series Motor का इस्तेमाल कहां किया जाता है ?
- Trains, Elevators or Hoists.
- Point Starter का उपयोग DC Series Motor को चालू करने के लिए किया जाता है।
Q5. Universal Motor क्या है?
Ans. Universal Motor एक विशेष प्रकार की मोटर है, जिसे DC या Single Phase AC सप्लाई पर चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। Universal Motor का Starting Torque बहुत ही ज्यादा होता है इसलिए इसे AC का Series Motor भी कहा जाता है .
Universal Motor से जुड़ी कुछ मुख्य बातें-
- अगर हम यूUniversal Motor को बिना लोड के चला दे तो मोटर का RPM 25000 तक चला जाता है।
- Universal Motor का उपयोग हम ड्रिल मशीन, हेयर ड्रायर्स, टेबल फैंस और ग्राइंडर्स में करते हैं।
0 टिप्पणियाँ